हिमाचल में ‘छोटी सरकार’ के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू
शिमला 7 मई: हिमाचल प्रदेश में लोकतंत्र की सबसे छोटी और महत्वपूर्ण इकाई 'पंचायती राज' के चुनाव की प्रक्रिया आज से रूप से शुरू हो गई है. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रदेश भर में ग्राम पंचायत प्रधान, उप-प्रधान, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति और जिला परिषद के पदों के लिए आज से नामांकन पत्र दाखिल किए जा रहे हैं. पंचायत चुनाव के लिए हर वर्ग में भारी उत्साह है. इसे हिमाचल प्रदेश की सत्ता का सेमीफ़ाइनल भी कहा जा रहा है. शिमला में पंचायत के विभिन्न पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी मैदान में ताल ठोकते हुए नज़र आ रहे हैं.
हिमाचल प्रदेश में 7, 8 और 11 मई को चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार इन तीन दिनों में 11 से 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं. इसके बाद 12 मई को 10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. वहीं, 14 और 15 मई को उम्मीदवार 10 से 3 बजे से पहले नाम वापस ले सकते हैं. इस तरह से नामांकन पत्रों की वापसी के बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची तैयार कर चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे. मतदान केंद्रों की सूची 7 मई या इससे पहले प्रकाशित की जाएगी. 14 और 15 मई को उम्मीदवार 10 से 3 बजे से पहले नाम वापस ले सकते हैं. इस तरह से नामांकन पत्रों की वापसी के बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची तैयार कर चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे. मतदान केंद्रों की सूची 7 मई या इससे पहले प्रकाशित की जाएगी.

