नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तमिलनाडु में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे


आज 18 अप्रैल 2026 को वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है। आज लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तमिलनाडु में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

राहुल गांधी का तमिलनाडु में चुनाव प्रचार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज तमिलनाडु में तीन चुनावी रैलियां करेंगे। राहुल कांग्रेस और डीएमके गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे। तमिलनाडु में 23 अप्रैल विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। 21 अप्रैल की शाम से चुनाव प्रचार खत्म हो रहा है। इससे पहले सभी दल प्रचार में ताकत झोंक रहे हैं। तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर मतदान एक ही चरण में होना है। कांग्रेस, डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन के तहत 28 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।  2021 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 25 सीट पर चुनाव लड़ा था। इनमें से 18 पर उसे जीत मिली थी।  

#राहुल गांधी
#तमिलनाडु