UP में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत

लखनऊ, 18 अप्रैल- लखीमपुर खीरी में आज सुबह 7:30 बजे एक भयानक सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही एक मैजिक वैन को टक्कर मार दी। मैजिक वैन में दो महिलाओं समेत दस लोग सवार थे।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मैजिक वैन 10 फीट दूर जाकर रुकी और लोग सीटों के बीच फंस गए।

आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देकर बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस मौके पर पहुंची और एक घायल व्यक्ति को पास के अस्पताल ले गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने अचानक कंट्रोल खो दिया। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसा जिला मुख्यालय से 40 km दूर पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर अदलीसपुर गांव के पास हुआ।

 
#UP में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत