Kolkata Rape Murder Case के विरोध में हाथ रिक्शा चालकों ने किया प्रदर्शन 

नई दिल्ली, 8 सितंबर - कोलकाता रेप-मर्डर केस को लेकर कोलकाता की सड़को पर अब रिक्शा चालक भी उतर गए हैं। इस दौरान हाथ रिक्शा चालकों ने कोलकाता कांड को लेकर एक रैली निकालते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान रिक्शा चालकों ने रिक्शा पर सवारी की जगह बैनर लगाया और आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुए हादसे को लेकर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। इस दौरान रिक्शा से लेकर जुबां तक नारे और स्लोगन छाए रहे।

#Kolkata Rape Murder Case के विरोध में हाथ रिक्शा चालकों ने किया प्रदर्शन