काउंटर इंटेलिजेंस और लुधियाना पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में 2 शार्प शूटर गिरफ्तार
लुधियाना, 18 अप्रैल (परमिंदर सिंह आहूजा, रूपेश कुमार) - काउंटर इंटेलिजेंस और लुधियाना पुलिस की टीम ने एक जॉइंट ऑपरेशन के दौरान दो शार्प शूटर्स को हथियारों के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। वे हरियाणा समेत पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में पांच बड़ी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले थे। आरोपी विदेश में बैठे लक्खा नाम के गैंगस्टर के इशारे पर काम कर रहे थे। लक्खा पहले भी पंजाब में हुई कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है।
#Sharp Shooter
# Counterintelligence

