आज का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा
चेन्नई, 18 मई - आज टूर्नामेंट का 63वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। 7 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर होंगे।
चेन्नई सुपर किंग्स आज के मैच में जीत हासिल करके पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को मजबूत करना चाहेगी और टॉप-4 में पहुंचना चाहेगी, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ्स के लिए एक कदम और आगे बढ़ाना चाहेगी। फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स ने 12 मैचों में 6 जीते हैं और 6 में हार का सामना करना पड़ा है। इस तरह 12 अंक लेकर वह पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर मौजूद है। आज का मैच जीत जाती है तो उसके 14 अंक होंगे और वह पंजाब किंग्स को पछाड़कर टॉप-4 में एंट्री मार लेगी। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के फिलहाल, 12 मैचों में 7 जीत और 5 हार के साथ कुल 14 अंक हैं और वह पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। आज का मैच जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ की तरफ अपना कदम बढ़ाना चाहेगी।

