पंजाबियों को डराने के लिए गैंगस्टर्स का किया जा रहा इस्तेमाल - डॉ. बलजीत कौर
चंडीगढ़, 13 मई - दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर पर हुई गोलीबारी की घटना के बाद पंजाब की कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने एक ट्वीट शेयर किया है। उन्होंने कहा कि टाइमलाइन सबके सामने है। BJP ने दिलजीत को उनसे जोड़ने की कोशिश की। दिलजीत ने साफ मना कर दिया।
कुछ दिनों बाद दिलजीत के मैनेजर के घर के बाहर गोलियां चलती हैं और लॉरेंस गैंग इसकी जिम्मेदारी लेता है। दूसरी तरफ, BJP सरकार गुजरात में लॉरेंस बिश्नोई को बचा रही है और उससे पूछताछ भी नहीं करने दे रही है।
पंजाबियों को डराने के लिए गैंगस्टर्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। BJP की यह पंजाब विरोधी सोच सबके सामने आ गई है।
#पंजाबियों को डराने के लिए गैंगस्टर्स का किया जा रहा इस्तेमाल - डॉ. बलजीत कौर

