भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए बनाया गया पद भ्रष्ट हो गया है: सुखबीर बादल

चंडीगढ़, 12 मई – पंजाब विजिलेंस हेडक्वार्टर पर CBI की रेड को लेकर सुखबीर बादल ने बयान दिया है। सुखबीर बादल ने कहा कि ‘कट्टर इमरानंद्रा पार्टी’ का सच लगातार सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्रियों, MLA, DIG और अब स्टेट विजिलेंस चीफ के नाम भ्रष्टाचार केस में सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए बनाया गया पद करप्ट हो गया है और यह बहुत सीरियस बात है।

इसकी पूरी जांच और इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस आम आदमी पार्टी ने हर इंस्टीट्यूशन को बर्बाद कर दिया है।

#Sukhbir Singh Badal
# CBI
# Punjab Vigilance Bureau Office