पीएम मोदी लोगों को अर्थव्यवस्था की हालत के बारे में बताएं: केजरीवाल
दिल्ली, 12 मई- अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देशवासियों से की गई अपील पर तंज कसा है। केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के सिर्फ आदेश देने से काम नहीं चलेगा। प्रधानमंत्री को लोगों को इकॉनमी की हालत के बारे में बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश जानना चाहता है कि इकॉनमी कहां खड़ी है।
उन्होंने कहा- 'मेरी प्रधानमंत्री से तीन रिक्वेस्ट हैं कि प्रधानमंत्री देश को बताएं कि आज हमारी इकॉनमी की क्या हालत है और आने वाले समय में क्या उम्मीद की जा सकती है। आज मार्केट में कई तरह की अफवाहें उड़ रही हैं और यह इकॉनमी के भरोसे के लिए अच्छा नहीं है।'
#AAP
# Arvind Kejriwal
# PM Narendra Modi

