युद्ध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से की बड़ी अपील

दिल्ली, 11 मई- देश में चल रहे संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से बड़ी अपील की है। एक बड़ी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि डीज़ल की जगह सोलर सिंचाई पंप का इस्तेमाल करें और वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस शुरू करें। प्रधानमंत्री मोदी ने अपील की कि एक साल तक सोना न खरीदें।

एक साल तक विदेश यात्रा न करें और देश में ही शादी करें और खाने के तेल का इस्तेमाल कम करें। उन्होंने कहा कि किसान फर्टिलाइज़र का इस्तेमाल कम करें और नेचुरल खेती अपनाएं। प्रधानमंत्री मोदी ने पेट्रोल और डीज़ल बचाने की भी अपील की।

#Narendra Modi
# Prime Minister
# National News