PSEB 10वीं का रिजल्ट हुआ जारी

चंडीगढ़, 11 मई (तरविंदर सिंह बेनीपाल)- पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने 10वीं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। फरीदकोट की हरलीन शर्मा ने पूरे पंजाब में पहली पोजीशन हासिल की है।हरलीन शर्मा ने 650 में से 646 मार्क्स हासिल किए हैं। रोपड़ के मणि महेश शर्मा ने दूसरी और होशियारपुर की रिया रानी ने तीसरी पोजीशन हासिल की है। जानकारी के मुताबिक, 95.96 परसेंट लड़कियां पास हुई हैं और 93.23 परसेंट लड़के पास हुए हैं।सरकारी स्कूलों के 94.45 परसेंट बच्चे पास हुए हैं।

#PSEB
# PSEB 10th Result