संजीव अरोड़ा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा
चंडीगढ़, 12 मई- संजीव अरोड़ा ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तारी को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में चुनौती दी गई है। मामले की सुनवाई आज दोपहर तक होगी।
बता दें पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान ED ने पूछताछ के लिए रिमांड मांगा, जिस पर कोर्ट ने संजीव अरोड़ा को 7 दिन की ED रिमांड पर भेज दिया।
ED मनी लॉन्ड्रिंग, कथित नकली GST बिलिंग और फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन की जांच कर रही है।
#Sanjeev Arora
# Highcourt

