मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली नीट परीक्षा रद्द
नई दिल्ली , 12 मई पेपर लीक की घटना के बाद मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली नीट परीक्षा रद्द कर दी गई है. इससे करीब 10 लाख छात्रों को फिर से परीक्षा देनी होगी. बीते तीन मई को देश भर में यह परीक्षा आयोजित हुई थी. अब सीबीआई मामले की जांच करेगी. राजस्थान में कथित तौर पर नीट पेपर मिलने के बाद पेपर लीक की आशंका जताई गई थी.सरकार ने कहा है कि परीक्षा की नई तारीखें जल्द ही घोषित की जाएंगी।
पेपर लीक की जांच करेगी सीबीआई
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बताया कि उन्हें जांच एजेंसियों से जो इनपुट मिले, उनके आधार पर पता चला कि मौजूदा परीक्षा प्रक्रिया को जारी नहीं रखा जा सकता। परीक्षा की नई तारीखें, एडमिट कार्ड का शेड्यूल आदि जल्द ही एजेंसी के आधिकारिक चैनलों के माध्यम से बता दिया जाएगा। एनटीए ने बताया कि सरकार ने अब इस संभावित पेपर लीक की जांच सीबीआई द्वारा की जाएगी।
करीब 23 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा
NEET (UG) 2026 परीक्षा में इस बार देशभर से करीब 23 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। नीट परीक्षा देश के 551 और विदेश के 14 शहरों में आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 22.79 लाख छात्र शामिल हुए। परीक्षा रद्द होने के फैसले के बाद लाखों अभ्यर्थियों और अभिभावकों के बीच चिंता और असमंजस का माहौल बना हुआ है।

