West Bengal: बंगाल में आज हो सकता है सीएम के नाम का एलान


नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल के 2026 के विधानसभा में चुनाव प्रचंड जीत मिलने के बाद आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में  राज्य के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। 
गृह मंत्री अमित शाह पर्यवेक्षक के रूप में आज नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी सह-पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहेंगे। पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, बैठक कोलकाता के विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में शाम चार बजे होगी। इसी बैटख में विधायक दल का नेता चुना जाएगा, जो राज्य का नया मुख्यमंत्री बनेगा।

#West Bengal