West Bengal Chunav Result : भवानीपुर सीट पर मोबाइल फोन को लेकर विवाद

भवानीपुर, 4 मई - दक्षिण कोलकाता की हाई-प्रोफाइल भवानीपुर विधानसभा सीट पर भी स्थिति चर्चा में रही। यहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी मतगणना केंद्र पहुंचे, लेकिन दोनों के पास मोबाइल फोन मौजूद थे। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने CEO कार्यालय को सूचना दी, जिसने आगे चुनाव आयोग से संपर्क किया। बाद में चुनाव आयोग ने निर्देश दिया कि या तो दोनों नेता अपने मोबाइल फोन बाहर रखें या उन्हें जब्त किया जाए।

#West Bengal
# भवानीपुर