West Bengal Election Voting: दूसरे चरण का मतदान जारी

कोलकाता, 29 अप्रैल - पश्चिम बंगाल में बुधवार यानी आज विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान हो रहा है। बंगाल की जनता मतदान कर 1,448 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेगी।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। कई मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं। लोग अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल करने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। सुबह 7 बजे मतदान शुरू होने से पहले ही लोग केंद्रों पर जुटना शुरू हो गए थे। यह मतदान प्रक्रिया शाम 6 बजे तक चलेगी।

 
#West Bengal Election Voting: दूसरे चरण का मतदान जारी