पश्चिम बंगाल का चुनाव अपने अंतिम चरण की ओर - सुधांशु त्रिवेदी
कोलकाता, 26 अप्रैल - भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल का चुनाव अपने अंतिम चरण की ओर और निर्णायक परिणीति की ओर बढ़ रहा है और उसी के साथ पश्चिम बंगाल की जनता का संकल्प भी परिवर्तन के लिए सुदृढ़ होता जा रहा है। विगत लंबे समय से पश्चिम बंगाल में TMC सरकार द्वारा संस्थागत भ्रष्टाचार, अपराधियों का हाहाकार और खतरनाक तुष्टीकरण का ज्वार, इन तीन चीज़ों ने मिलकर पश्चिम बंगाल के विकास को अवरुद्ध किया, यहां के शांति और सुरक्षा को भयग्रस्त किया। अब पश्चिम बंगाल की जनता भय के अंधकार से हटकर भरोसे के संकल्प के साथ भाजपा के पक्ष में निर्णायक जनादेश देती प्रतीत हो रही है। एक तरफ केंद्र में ऐसी सरकार है जो नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाकर महिलाओं की भागीदारी को लोकसभा, विधानसभाओं में सुनिश्चित करना चाहती है दूसरी ओर एक गठबंधन है जब यह अधिनियम पारित नहीं हो सका तो मेज़ थपथपा कर हर्ष ध्वनि करते हुए अट्टाहास कर रहा था...क्या खुशी थी आपके मन में?

