शुभेंदु अधिकारी की अपील- शांतिपूर्ण तरीके से हो मतदान
कोलकाता, 23 अप्रैल - पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के तहत नंदीग्राम और भवानीपुर से भाजपा उम्मीदवार और राज्य के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उन्होंने पूजा-अर्चना की और अपने धर्म के अनुसार प्रणाम किया। साथ ही, अपने क्षेत्र के पोलिंग एजेंट्स से भी बात की। उन्होंने अपील की कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए। एसआईआर (SIR) के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अगर फर्जी या मृत वोटर और घुसपैठिए नहीं होंगे, तो ममता बनर्जी की जीत की कोई संभावना नहीं है।
#शुभेंदु अधिकारी की अपील- शांतिपूर्ण तरीके से हो मतदान

