विधायक भुल्लर की अगुवाई में आप कार्यकर्ताओं ने बागी राज्यसभा सदस्यों के पुतले फूंके
फिरोजपुर, 26 अप्रैल (कुलबीर सिंह सोढ़ी) - आप कार्यकर्ताओं में राघव चड्ढा सहित उन बागी राज्यसभा सदस्यों के खिलाफ भारी गुस्सा है, जिन्होंने आम आदमी पार्टी की पीठ में छुरा घोंपा और भाजपा में शामिल हो गए। इसी के चलत विधानसभा क्षेत्र फ़िरोपजुर शहरी विधायक रणबीर सिंह भुल्लर की अगुवाई में आप के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने राघव चड्ढा, हरभजन सिंह, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, राजिंदर कुमार, स्वाति मालीवाल और विक्रमजीत सिंह साहनी के पुतले फूंके और विरोध प्रदर्शन किया। विधायक भुल्लर ने कहा कि पंजाब की जनता इन गद्दारों को कभी माफ नहीं करेगी, जिन्होंने पार्टी की छवि खराब करने की कोशिश की है।
#विधायक भुल्लर
# आप
# राज्यसभा सदस्यों

