'हम इस लड़ाई में दीदी के साथ हैं...' ममता बनर्जी के सपोर्ट में आए अखिलेश यादव
पश्चिम बंगाल, 7 मई- पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों के बाद अखिलेश यादव ने बंगाल पहुंच तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी से मुलाकात की। इस दौरान अखिलेश ने कहा कि भाजपा को दीदी हमेशा से खटकती रही हैं।
ममता बनर्जी का साथ देते हुए अखिलेश यादव ने कहा, "हम इस लड़ाई में दीदी (ममता बनर्जी) के साथ हैं क्योंकि लोकतंत्र को बचाना है। लोकतंत्र को इतना नुकसान किसी ने नहीं पहुंचाया होगा जितना भाजपा ने पहुंचाया है। भाजपा सत्ता के लिए किसी भी सीमा तक जा सकती है। कोई भी कानून तोड़ सकती हैं...मुझे उम्मीद है कि बंगाल में जो हुआ है उसके बाद देश की जनता जाग जाएगी।"
बता दें अखिलेश का मानना है कि भले ही इस बार आंकड़े पक्ष में न रहे हों, लेकिन ममता बनर्जी ने एक योद्धा की तरह मुकाबला किया है।

