आज हम सबको मिलकर चुनाव में हुए फ्रॉड के खिलाफ खड़ा होना हैः अखिलेश यादव

कोलकाता (पश्चिम बंगाल), 7 मई - समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कोलकाता में कहा, "मैं अभी दीदी (ममता बनर्जी) से मिला हूं। अभिषेक भी मेरे साथ थे। आज हम सबको मिलकर चुनाव में हुए फ्रॉड के खिलाफ खड़ा होना है। जब चुनाव ईमानदारी से हुआ, तो वो जीतीं, लेकिन इस बार चुनाव में हुई मल्टी-लेयर्ड 'माफियागिरी' की वजह से कोई सोच भी नहीं सकता था कि बीजेपी, चुनाव आयोग, उनके साथी, जासूस और अंडरग्राउंड लोग मिलकर इस तरह का फ्रॉड कर सकते हैं, ऐसे चुनाव हो सकता है।"

अखिलेश ने आगे कहा, "बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में जो किया है- चुनाव धोखा था। यह उनके लिए एक ट्रायल था। और उन्होंने इससे सीखा और पूरा चुनाव लूट लिया।"

 
#अखिलेश यादव