'वॉल्यूम 1' गाने को लेकर विवाद, हनी सिंह को कोर्ट में दाखिल करना होगा हलफनामा

नई दिल्ली, 7 मई: दिल्ली हाई कोर्ट ने सिंगर हनी सिंह को एक हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। यह निर्देश 'हिंदू शक्ति दल' नाम के एक संगठन की याचिका के बाद दिया गया है। जिसमें आरोप लगाया गया था कि 2025 में हनी सिंह ने इंदिरा गांधी स्टेडियम में परफॉर्मेंस के दौरान एक आपत्तिजनक गाना गाया था।

हालांकि हनी सिंह के वकील ने इस दावे से इनकार करते हुए कहा कि सिंगर ने 50,000 दर्शकों की मौजूदगी में कोई आपत्तिजनक गाना गाया था। वकील ने कहा, "अगर ऐसा होता, तो इसकी कोई ऑडियो क्लिप या वीडियो क्लिप ज़रूर होती।" इस कानूनी मामले की सुनवाई आज जस्टिस पुरुशेंद्र कुमार कौरव ने की। उन्होंने हनी सिंह को एक हलफनामा दाखिल करने के लिए कहा है, जिसमें आज की सुनवाई के दौरान उनके वकील द्वारा पेश किए गए तर्कों का ज़िक्र हो। वहीं अब इस मामले की अगली सुनवाई 19 मई को होगी।

#Honey Singh
# Honey Singh Controversy
# Singer