"यह जंग कब खत्म होगी" मिसाइल हमलों की वजह से दुबई में फंसी अमीषा पटेल
नई दिल्ली, 5 मई: UAE में हुए मिसाइल अटैक की वजह से एक्ट्रेस अमीषा पटेल को परेशानी का सामना करना पड़ा। उनकी न्यूयॉर्क-मुंबई कनेक्टिंग फ़्लाइट को मिसाइल हमलों के बाद मस्कट डायवर्ट कर दिया गया था। जिस वजह से वह घंटों तक दुबई में फंसी रहीं। हाल ही में अमीषा पटेल ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर वहां के हालात बताए।
उन्होंने लिखा, "मैं न्यूयॉर्क से मुंबई वापस आ रही थी! जैसे ही हम दुबई में लैंड करने वाले थे, UAE में मिसाइल हमलों की वजह से एयरस्पेस बंद कर दिया गया! अब हमें मस्कट डायवर्ट कर दिया गया है और हम आगे के अपडेट का इंतज़ार कर रहे हैं!! यह जंग कब खत्म होगी!! प्रार्थना कर रही हूं।"
#Ameesha Patel
# UAE
# Dubai

