राज्यसभा सीटों की लूट का BJP से बदला लेंगे अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली, 5 मई: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि उसने राज्यसभा की उन सीटों को लूट लिया है, जिन पर पंजाब की जनता का हक था। यह आरोप AAP के सात सांसदों के BJP में शामिल होने के बाद लगाया गया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप सरकार आने वाले फरवरी चुनावों में इस लूट का बदला लेगी।

अपनी पार्टी के सदस्यों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, "ये सात लोग जिन्होंने AAP छोड़ दी है... BJP ने चोरी की है। ये छह राज्यसभा सीटें पंजाब की जनता की थीं। BJP ने इन्हें लूट लिया है। हम अगले साल फरवरी में इसका बदला लेंगे।"

बता दें हाल ही में बीजेपी सांसद राघव चड्ढा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की थी और पंजाब सरकार पर आरोप लगाया था कि वह सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करके सांसदों को डरा-धमका रही है और उनके संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करने के लिए उन्हें निशाना बना रही है।

#Arvind Kejriwal
# BJP
# Rajya Sabha