'मैं हारी नहीं हूं...' मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगी ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल, 5 मई- पश्चिम बंगाल में जीत के बाद जहां एक तरफ बीजेपी पार्टी में जश्न का मनाया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इंकार कर दिया है। 

एक प्रेस काॅन्फ्रेंस में ममता बनर्जी ने कहा, "मैं इस्तीफ़ा नहीं दूंगी, मैं हारी नहीं हूं, मैं राजभवन नहीं जाऊंगी... इसका तो सवाल ही नहीं उठता। मैं यह भी कहना चाहती हूं कि हम चुनाव नहीं हारे हैं। यह हमें हराने की उनकी कोशिश है। आधिकारिक तौर पर, चुनाव आयोग के ज़रिए वे हमें हरा सकते हैं, लेकिन नैतिक तौर पर, हम चुनाव जीत चुके हैं।"

#Mamata Banerjee
# West Bengal
# BJP