IndiGo की उड़ान के लिए बुकिंग शुरू, 15 जून से इन शहरों के लिए मिलेगी फ्लाइट
नई दिल्ली, 7 मई - नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से इंडिगो टिकटों की बिक्री आज दोपहर से शुरू हो गई। पहली उड़ान 15 जून की सुबह लखनऊ से नोएडा के लिए होगी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 15 जून को लखनऊ की पहली यात्रा होगी। नोएडा एयरपोर्ट से लखनऊ का किराया 4,981 रुपये है। जो सुबह 7 बजे पहली फ्लाइट होगी। वहीं नवी मुंबई के लिए सुबह 8:35 बजे फ्लाइट उड़ेगी। जिसका किराया 9,211 हजार रुपये है।
इंडिगो 15 जून 2026 से नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (जेवर) से अपना परिचालन शुरू करेगी। यह एनसीआर का तीसरा हवाई अड्डा है, जिसमें इंडिगो नव-उद्घाटित एयरपोर्ट से वाणिज्यिक उड़ानें शुरू करने वाली पहली एयरलाइन बनेगी।
आधिकारिक रूप से 15 जून से उड़ान शुरू करने की घोषणा के बाद अब एयरपोर्ट पर सॉफ्ट ट्रायल भी शुरू हो गए हैं। इसमें यात्रियों के आवागमन से पहले यहां विकसित हुए व्यवस्थाओं से स्टाफ को रूबरू कराया जाना है। इसके लिए यात्री सुविधा में लगे वेंडर्स और इनके स्टाफ के एयरपोर्ट एंट्री पास भी जारी किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य 15 जून से पहले ही एयरपोर्ट को कमर्शियल ऑपरेशन के लिए पूरी तरह तैयार करना है।

