TMC के बदमाश घबराए हुए हैं: गौरव वल्लभ 

नई दिल्ली, 7 मई - भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने कहा, "गृह मंत्री अमित शाह को पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री चुनने के लिए पर्यवेक्षक के रूप में भेजा है। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी सहपर्यवेक्षक हैं। वे वहां सभी विधायकों से बात करके इस बारे में सूचना देंगे। 

उन्होंने सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या पर कहा, "TMC के बदमाश घबराए हुए हैं। मैं उन्हें चेतावनी देना चाहता हूं कि एक भी नहीं बचेगा। जिन्होंने बंगाल में भय का वातावरण बनाया, अराजकता का वातावरण बनाया, संविधान के विरोध का वातावरण बनाया उन्हें भारत की न्याय प्रणाली के तहत कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। 

 
#TMC
# गौरव वल्लभ