अमृतसर और जालंधर धमाकों को लेकर रवनीत सिंह बिट्टू का बड़ा बयान

नई दिल्ली, 6 मई- बीजेपी नेता और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अमृतसर और जालंधर में हुए धमाकों को लेकर एक ट्वीट शेयर किया है। उन्होंने कहा कि पिछले एक हफ्ते में पंजाब के शंभू, जालंधर और अब अमृतसर में लगातार हो रहे धमाकों ने राज्य की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह बहुत चिंता की बात है कि सरकार सच सामने लाने के बजाय हर घटना को दबाने और 'कवर-अप' करने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि रेलवे लाइन और मिलिट्री बेस जैसी सेंसिटिव जगहों के पास हो रहे ये हमले सिर्फ लॉ एंड ऑर्डर की समस्या नहीं हैं, बल्कि सीधे तौर पर नेशनल सिक्योरिटी का संकट हैं। भगवंत मान सरकार की लापरवाही की वजह से आज पंजाब का हर नागरिक डर और असुरक्षा के साए में जी रहा है। पंजाब के अमन-चैन के साथ ऐसा खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

#Amritsar Blast
# Jalandhar Blast
# Ravneet Singh Bittu