फिल्म निर्माता RB चौधरी का निधन, रजनीकांत समेत कई सितारों ने दी श्रद्धांजलि

चेन्नई (तमिलनाडु), 6 मई: सुपरस्टार रजनीकांत, चिरंजीवी कोनिडेला और दक्षिण सिनेमा की कई मशहूर हस्तियों ने प्रोड्यूसर आर.बी. चौधरी को श्रद्धांजलि दी। बीते दिन राजस्थान के जूनथा गांव के पास एक सड़क दुर्घटना में आर.बी. चौधरी का निधन हो गया था। प्रोड्यूसर आर.बी. चौधरी 76 साल के थे।

रजनीकांत ने श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें बेहतरीन प्रोड्यूसर और शानदार इंसान बताया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा- "मेरे प्यारे दोस्त, सुपर गुड फिल्म्स के आर.बी. चौधरी एक बेहतरीन प्रोड्यूसर, एक शानदार इंसान थे। उन्होंने अनगिनत युवा निर्देशकों को मौके दिए और फिल्म जगत को जीवंत बनाए रखा। उनके असमय निधन की खबर ने मुझे गहरे सदमे और अपार दुख में डाल दिया है। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।"

अपने चार दशकों से अधिक के करियर में आर.बी. चौधरी ने कई फिल्में बनाईं जो सुपरहिट रहीं। जिनमें 'नट्टमई', 'गोकुलम', 'सूर्यवंशम' जैसी फिल्में शामिल हैं।

#Rajinikanth
# Chiranjeevi Konidela
# RB Choudary
# Road Accident