मुश्किल में फंसी पहलवान व‍िनेश फोगाट, 2 साल का लग सकता है बैन

हरियाणा, 6 मई- भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। लॉजेन स्थित इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (ITA) की तरफ से उन्हें डोप टेस्ट छोड़ने के लिए नोटिस जारी किया गया है। इतना ही नहीं कहा जा रहा है कि उन पर दो साल का बैन भी लग सकता है। यह नोटिस अंतरराष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने 18 दिसंबर 2025 को प्रतियोगिता से पहले हुए डोपिंग परीक्षण में मौजूद नहीं रहने के मामले में भेजा है। पिछले 12 महीनों में ऐसा पहली बार हुआ है जब उन्होंने रहने के स्थान संबंधी नियमों का उल्लंघन किया है।

यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग और वर्ल्ड एंटी-डोपिंग एजेंसी द्वारा बनाए गए नियमों के मुताबिक एक साल के अंदर तीन डोपिंग टेस्ट न देने या जानकारी देने में तीन बार चूक होना एंटी-डोपिंग नियमों का उल्लंघन है। इसके लिए दो साल तक का बैन लग सकता है। 

#Vinesh Phogat
# Wrestler
# Haryana