Vinesh Phogat के रिटायरमेंट के ऐलान से दुखी अभिनेता Dharmendra ने पोस्ट शेयर कर लिखा- 'तुम बहादुर बेटी हो'
नई दिल्ली, 8 अगस्त- भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक 2024 में अपना आखिरी मुकाबला नहीं खेल सकीं। विनेश को बुधवार को अपना आखिरी मैच खेलना था लेकिन खेल शुरू होने से पहले मीडिया में खबरें आईं कि उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है। इस खबर के बाद भारत के 140 करोड़ लोगों के चेहरे पर उदासी छा गई। गुरुवार सुबह विनेश फोगाट के संन्यास की घोषणा की गई। विनेश के इस ऐलान के बाद आम लोगों और फिल्मी सितारों के चेहरे पर निराशा देखी जा रही है। एक्टर धर्मेंद्र ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। Vinesh Phogat के रिटायरमेंट के ऐलान से दुखी हूं और पोस्ट में लिखा- 'तुम बहादुर बेटी हो'
#Vinesh Phogat के रिटायरमेंट के ऐलान से दुखी अभिनेता Dharmendra ने पोस्ट शेयर कर लिखा- 'तुम बहादुर बेटी हो'

