छोटे-से चॉल में जिंदगी बीता रही सलमान खान की हीरोइन, बीमारी में पति ने छोड़ा दिया था साथ

बाॅलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री में कई नए चेहरे लाॅन्च किए। जिनमें से कुछ तो अपना करियर बनाने में कामयाब हुए वहीं कुछ गुमनामी के अंधेरे में खो गए। उन्हीं में से एक नाम है पूजा डडवाल। जिन्होंने सलमान खान के साथ अपना करियर शुरु किया लेकिन आज वो आर्थिक तंगी से जूझ रही है। उनके पास रहने के लिए घर भी नहीं है और ना ही अपना गुजारा करने के लिए पैसे हैं।

साल 1995 में फिल्म 'वीरगति' से एक्ट्रेस पूजा डडवाल ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। तब वह महज 17 साल थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लाॅप रही लेकिन पूजा की दमदार एक्टिंग को हर किसी ने सराहा पर शायद उनकी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। 'वीरगति' के बाद भी पूजा ने कुछ फिल्मों में काम किया लेकिन सफलता ना मिलने पर टीवी की दुनिया में कदम रखा। मगर यहां भी वह नाकामयाब रही। जिसके बाद वह ग्लैमर की दुनिया से दूर सादगी भरी जिंदगी बिताने लगी।

खबरों के मुताबिक, पूजा ने शादी कर ली और पति संग गोवा में रह कर एक कसीनो चलाने लगी। साल 2018 में उनकी जिंदगी में तब बड़ा तूफान आया जब उन्हें अपनी टीबी की बीमारी का पता चला। जिससे वह बुरी तरह टूट गई थी। इस मुश्किल समय में उनके पति और ससुरालवालों ने भी उनका साथ छोड़ दिया था। सही इलाज ना मिलने के कारण पूजा की हालत बिगड़ती गई। एक दोस्त ने उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन उनके पास इलाज और दवाइयों के पैसे तक नहीं थे।

जिसके बाद पूजा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर मदद मांगी और आखिरकार सलमान खान मदद के लिए आगे आए और 6 महीने तक उनके इलाज का पूरा खर्च उठाया था। ठीक होने के बाद पूजा मुंबई की एक चॉल में रहने लगीं। अपना गुजारा करने के लिए हाउसहेल्प का काम किया। साल 2020 में आई पंजाबी फिल्म 'शुकराना: गुरु नानक देव जी का' से वापसी की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। अब वो एक छोटा सा टिफिन सर्विस चलाकर अपना गुजारा कर रही है। 

#Salman Khan
# Pooja Dadwal
# Bollywood News