कुलपुरा में पुलिस-बदमाश मुठ.भेड़, पैर में गो.ली लगने से आरोपी गिरफ्तार

यमुनानगर, 6 मई (कुलदीप सैनी) - यमुनानगर के कस्बा थाना छप्पर के गांव कुलपुरा के पास देर रात पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा कि दोनों ओर से करीब 15 राउंड फायरिंग हुई, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पानीपत निवासी अमन के रूप में हुई है। सुबह साढ़े पांच बजे मिली जानकारी में पुलिस के अनुसार, आरोपी हाल ही में रादौर के गांव भूरे का माजरा में पूर्व सरपंच के घर पर हुई फायरिंग की घटना में शामिल था। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे एक गैंग के लिए काम करता था। पुलिस को उसके पास से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है। उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है और मामले की जांच की जा रही है।

 
#कुलपुरा में पुलिस-बदमाश मुठ.भेड़
# पैर में गो.ली लगने से आरोपी गिरफ्तार