'सरके चुनर' विवाद में नोरा फतेही ने मांगी माफी, अनाथ लड़कियों की ली शिक्षा की जिम्मेदारी
नई दिल्ली, 7 मई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही 'सरके चुनर' गाने से जुड़े विवाद के चलते राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के सामने पेश हुईं। इस मामले पर नोरा ने मीडिया से बात करते हुए माफी मांगी और कहा कि इस गाने के ज़रिए उनका किसी को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। नोरा फतेही ने कहा, "मैं माफी मांगती हूं क्योंकि एक कलाकार के तौर पर मुझे ज़िम्मेदार होना चाहिए। किसी को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। इस मामले के बाद, मैंने अनाथ लड़कियों की शिक्षा को स्पॉन्सर करने का फैसला किया है।"
बता दें NCW ने 'सरके चुनर तेरी सरके' गाने से जुड़े अभद्रता के आरोपों को लेकर नोरा ने समन जारी किया था। जिसकी सुनवाई 7 मई को सुबह 11:30 बजे होनी थी। इससे पहले आयोग ने नोरा फतेही समेत एक्टर संजय दत्त, गीतकार रकीब आलम, प्रोड्यूसर वेंकट के. नारायण और डायरेक्टर किरण कुमार को समन जारी किया था।

