'अचानक बीच रास्ते में गाड़ी रुकी, सब प्लान था...' चश्मदीद ने बताई कैसे हुई शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या

पश्चिम बंगाल, 7 मई- पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद से राज्य में कई हिंसक घटनाएं सामने आ रही है। बीती रात बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ पर गोलियां बरसाई गई। इस पूरे घटनाक्रम को एक चश्मदीद ने अपनी आंखों से देखा। 

ANI से बात करते हुए चश्मदीद ने बताया, "जैसे ही चंद्रा की कार मेरी कार के पास से गुज़री, वह अचानक बीच रास्ते में रुक गई। बाइक पर सवार एक व्यक्ति आया और कार के बाईं तरफ से गोलीबारी शुरू कर दी। वह व्यक्ति काफी माहिर लग रहा था और तुरंत वहां से भाग गया। ऐसा लग रहा था कि यह सब पहले से ही प्लान किया गया था। गोलियां काफी करीब से चलाई गई थीं। यह घटना रात 10.30 बजे से 11 बजे के बीच अस्पताल से 200-300 मीटर की दूरी पर हुई। लोगों ने घायल चंद्रनाथ को अस्पताल पहुंचाया।"

बता दें चंद्रनाथ को गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें पास के डायवर्सिटी नर्सिंग होम पहुंचाया लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। 

#Suvendu Adhikari
# Chandranath Rath
# BJP