'लोगों को मतदान का मौका नहीं मिला...' पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजे पर आया CM उमर का रिएक्शन
बारामूला, 6 मई: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों पर नाराजगी जताई। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "पश्चिम बंगाल में गलत हुआ, इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता। इतने सारे मतदाता, मतदाता सूची से निकाल गए और अदालत की ओर से ये कहना कि अब हम इसमें सुनवाई चुनाव के बाद करेंगे, अब सुनवाई का क्या फायदा? चुनाव तो हो गया और उन लोगों को मतदान का मौका नहीं मिला। चलिए, अगर भाजपा को यही करना था जीतने के लिए तो अब जीत गए। इस जीत का बाकी के देश में क्या नतीजा होगा ये हमें देखना होगा।"
इसके साथ ही उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के कुछ विधायकों द्वारा पार्टी छोड़ने की अटकलों पर कहा, "बेबुनियादी बातें हैं। ये वही लोग हैं जिन्होंने भाजपा के कहने के मुताबिक राज्यसभा चुनाव में भाजपा की मदद की। ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि ये 'राइट टू इनफार्मेशन' के तहत साबित हुआ। नेशनल कॉन्फ्रेंस में कोई ऐसा MLA नहीं है जो तंजीम को छोड़कर भाजपा की मदद करने के लिए निकलेगा।"

