ब्लास्ट केस की जांच के लिए NIA की टीम पहुंची जालंधर
जालंधर, 6 मई - जालंधर में स्कूटी बम धमाके की जांच सुबह से ही फोरेंसिक टीम कर रही है। वहीं नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) जालंधर पहुंच गई है और स्कूटी ब्लास्ट केस की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि 5 मई शाम करीब 8:15 बजे शहर में BSF पंजाब फ्रंटियर हेडक्वार्टर के बाहर खड़ी एक एक्टिवा में जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज करीब एक किलोमीटर तक सुनाई दी और एक्टिवा में पूरी तरह आग लग गई। धमाके की वजह से पास की एक दुकान की खिड़कियां भी टूट गईं। बताया जा रहा है कि धमाके की वजह से पास के चौक में खड़ी दो-तीन कारों के एयरबैग भी खुल गए।
#Punjab
# NIA

