'इतनी दुश्मनी कि ISI के गोद में जाकर बैठना पड़ा रहा' CM मान के बयान पर बोले राघव चड्ढा
दिल्ली, 6 मई: पंजाब के जालंधर और अमृतसर में हुए धमाकों को लेकर बीजेपी नेता और सांसद राघव चड्ढा का बयान सामने आया है। मीडिया से बात करते हुए राघव ने कहा, 'बीते कुछ घंटों में पंजाब में दो बम ब्लास्ट हुए हैं। एक जालंधर और दूसरा अमृतसर में। हम इसकी निंदा करते हैं। स्थिति चिंताजनक है, ये बम ब्लास्ट पंजाब की अमन और अशांति के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश है। पंजाब के DGP साहब मौके पहुंचे और शुरूआती जांच में पाया कि इस वारदात के पीछे पाकिस्तान के ISI का हाथ है।'
'वहीं दूसरी तरफ पंजाब के सीएम बयान दे रहे हैं कि इस वारदात के पीछे पाकिस्तान के ISI का हाथ नहीं बल्कि भाजपा का हाथ है। तो मैं सीधे तौर पर पूछना चाहता हूं कि पंजाब के सीएम पाकिस्तान के ISI को क्यों क्लीन चिट देना चाहते हैं और क्या भाजपा से उनकी इतनी दुश्मनी हो गई है कि उन्हें पाकिस्तान के ISI के गोद में जाकर बैठना पड़ रहा है। उनका बयान बहुत चिंताजनक है। इसे गंभीरता से लेना चाहिए और उनकी ऐसी क्या मजबूरी है कि उन्हें ऐसे बयान देने पड़ रहे हैं।'

