अपार्टमेंट में आग लगने से कई लोग हुए घायल

ओडिशा, 6 मई: बडगडा लक्ष्मीसागर कैनाल रोड स्थित बसंती विला अपार्टमेंट में आग लगने से कुछ लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। उप अग्निशमन अधिकारी नारायण दास ने जानककारी देते हुए कहा, "सुबह 4:28 बजे हमें बंसती विला अपार्टमेंट में आग लगने की सूचना मिली। सीढ़ियों के पास पैनल बोर्ड में आग लगने से आग फैल गई थी। इस हादसे में 3 लोग घायल हुए हैं।"

#Odisha