IPL 2026: पंजाब ने टॉस जीता, हैदराबाद को पहले बैटिंग के लिए बुलाया
चंडीगढ़ , 6 मई: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पंजाब ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। शशांक सिंह की प्लेइंग-11 में वापसी हुई है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने भी एक बदलाव किया है। नीतीश रेड्डी की प्लेइंग-11 में वापसी हुई है। सनराइजर्स के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि वह भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लेते।
#IPL 2026
#हैदराबाद

