पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने जनगणना और कल्याण विभाग को जारी किया नोटिस

संगरूर, 6 मई (धीरज पासोरिया) - पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने जनगणना फार्म में गैर-संवैधानिक जाति के इस्तेमाल को लेकर जनगणना कल्याण विभाग को नोटिस जारी कर 13 मई को पेश होने को कहा है। यह जानकारी देते हुए आयोग के सदस्य गुलजार सिंह बोबी ने बताया कि वाल्मीकि मझबी सिख सभा ने जनगणना फार्म में गैर-संवैधानिक जाति के इस्तेमाल पर एतराज जताया है।

#Punjab State Commission for Scheduled Castes