तमिलनाडु:शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी
तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) के प्रमुख विजय ने प्रोटोकॉल के तहत तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को दिए जाने वाले पुलिस काफिले के वाहनों को अपने शपथ ग्रहण से पहले इस्तेमाल करने से इनकार कर दिया। पार्टी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि विधानसभा चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद ‘‘प्रोटोकॉल के तहत’’ विजय को उपलब्ध कराए गए मुख्यमंत्री काफिले के वाहन लौटा दिए गए।अधिकारी ने यह भी कहा कि शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी हैं।टीवीके ने स्पष्ट किया कि पार्टी के संस्थापक विजय ने ‘‘व्यक्तिगत रूप से अनुरोध किया था कि काफिले के वाहन लौटा दिए जाएं।’’द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस ने पांच सीटें जीतीं.डीएमके-कांग्रेस गठबंधन, जिसने पिछले एक दशक में कई चुनाव एक साथ लड़े थे, अब टूट गया है. कांग्रेस ने कहा है कि वह विजय की टीवीके को सरकार बनाने में समर्थन देगी.हालांकि कांग्रेस के एक वर्ग ने चुनाव से पहले टीवीके के साथ गठबंधन करने की इच्छा खुलकर व्यक्त की थी, लेकिन अब जब कांग्रेस के पास पूर्ण बहुमत नहीं है, तो उसने टीवीके का समर्थन किया है.
ऐसे में 108 सीटें जीतने वाली टीवीके को कांग्रेस का समर्थन तो मिल गया है, लेकिन बहुमत का जादुई आंकड़ा अब भी दूर है.

