द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा
नई दिल्ली, 5 मई: तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। पार्टी सूत्रों ने जानकारी दी है कि उनका इस्तीफा पत्र राज्य के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के कार्यालय को भेज दिया गया है। गौरतलब है कि 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में अभिनेता विजय के नेतृत्व वाली पार्टी टीवीके (TVK) ने सत्ताधारी द्रमुक को करारी शिकस्त दी है। इसी हार के बाद स्टालिन ने सत्ता छोड़ने का यह बड़ा कदम उठाया है, जिससे राज्य में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है।
#द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन

