ओवरटेक करते समय थार का बिगड़ा बैलेंस , हुआ भयानक हादसा 


अमृतसर, 12 मई (हरिंदर सिंह)- अमृतसर के झबल रोड पर एक भयानक सड़क हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक, एक कार दूसरी गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी, इसी दौरान बैलेंस बिगड़ने से थार का कंट्रोल खो गया। हादसे में थार सड़क के दूसरी तरफ जाकर सड़क किनारे खड़े एक गन्ने के दुकानदार से टकरा गई, जिससे गाड़ी बुरी तरह डैमेज हो गई।

इस पूरी घटना का वीडियो थार में लगे कैमरे में कैद हो गया है। हादसे के बाद दूसरी कार का ड्राइवर अपनी गाड़ी मौके पर छोड़कर भाग गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

#अमृतसर
# झबलरोड