हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियां रही सबसे आगे

हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड (HBSE) 12वीं का रिजल्ट आज यानी 12 मई को जारी किया गया। हरियाणा बोर्ड द्वारा आधिकारिक तौर पर 12वीं के नतीजों की घोषणा की गई। मिली जानकारी के मुताबिक पहले हरियाणा बोर्ड 12वीं 2026 का रिजल्ट 14 मई को जारी होना था लेकिन अचानक से 12 मई को घोषित कर दिया गया। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार 84.67% रिजल्ट आया है. इसमें 87.97 फीसदी लड़कियां पास हुई है. वहीं 81.45% लड़के पास हुए. चरखी दादरी का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा. यहां 69.57% छात्र पास हुए. वहीं नूंह नतीजों के मामले में सबसे फिसड्डी रहा. बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने भिवानी में बोर्ड मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि रिजल्ट तैयार करने में किसी तरह की गलती ना रहे, इसके लिए उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच भी करवाई गई है.

#Haryana
# HBSE
# HBSE 12th Result