मकसूदां मंडी में फायरिंग, BJP नेता समेत 2 घायल

 

मकसूदां 12 मई (सौरव मेहता) पंजाब के जालंधर में एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है। मंगलवार शाम मकसूदां मंडी में फंड के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव इतना बढ़ गया कि गोलियां चल गईं। इस घटना में BJP नेता मोनू पुरी समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों को तुरंत एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मकसूदां मंडी में फंड को लेकर मोनू पुरी और एक दूसरे आढ़ती के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार शाम करीब 5 बजे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। बताया जा रहा है कि कहासुनी के बाद मोनू पुरी के साथ आए कुछ युवकों ने जमीन पर फायरिंग कर दी।

घटना के दौरान करीब चार गोलियां चलीं, जिनमें से एक गोली मोनू पुरी के पैर में लगी, जबकि दूसरी गोली उसके एक साथी के पैर में लगी। फायरिंग से मंडी इलाके में दहशत फैल गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस CCTV फुटेज और मौके पर मिले सबूतों के आधार पर जांच कर रही है।

#मकसूदां मंडी