आज से सोना महंगा, सरकार ने बढ़ाई इम्पोर्ट ड्यूटी 

नई दिल्ली, 13 मई- केंद्र सरकार ने सोने और चांदी के इम्पोर्ट पर ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी है। आज जारी इस आदेश के बाद सोना 10,000 रुपये और चांदी 18,000 रुपये महंगी हो गई है।

10 ग्राम सोने की कीमत 1.63 लाख रुपये और 1 किलो चांदी की कीमत 2.97 लाख रुपये पर पहुंच गई है। सरकार का मकसद विदेशी खरीद कम करना और देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम करना है। सरकार ने यह फैसला अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच लिया है।

सरकार ने सोने पर 10% बेसिक कस्टम ड्यूटी और 5% एग्रीकल्चरल इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस (AIDC) लगाया है, जिससे कुल इफेक्टिव टैक्स 15% हो गया है। इससे पहले, 2024 के बजट में फाइनेंस मिनिस्टर सीतारमण ने इम्पोर्ट ड्यूटी 15% से घटाकर 6% कर दी थी।

 
#आज से सोना महंगा
# सरकार ने बढ़ाई इम्पोर्ट ड्यूटी