'लोगों ने भगवंत मान सरकार के कामों को शाबाशी दी' AAP की शानदार जीत से खुश अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली, 30 मई- पंजाब निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया। पंजाब में शहरी क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत के लिए अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के लोगों का दिल से धन्यवाद।

सोशल मीडिया X पर पोस्ट शेयर कर अरविंद केजरीवाल ने लिखा-  'पंजाब में शहरी क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत के लिए पंजाब के लोगों का दिल से धन्यवाद। सबको बधाई। लोगों ने ये ऐतिहासिक वोट देकर भगवंत मान सरकार के कामों को शाबाशी दी है। ऐसे ही हम अच्छे काम आगे भी करते रहेंगे। ED पार्टी का सफ़ाया हो गया। ED पार्टी ने पंजाब के छोटे छोटे व्यापारियों पर जो इतनी रेड करवाके लोगों को परेशान किया, आज लोगों ने उसका बदला लिया।'

#Arvind Kejriwal
# AAP