पीलीभीत में भाजपा नेता के भाई की गोली मारकर हत्या


  पीलीभीत .29 मई - पीलीभीत में बिलसंडा नगर पंचायत के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता डीके गुप्ता के चचेरे भाई पप्पू गुप्ता (48) की बृहस्पतिवार देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, पप्पू गुप्ता अपने पड़ोसी व्यापारी मित्र पंकज को पिटता देख उन्हें बचाने गए थे। इसी दौरान हमलावरों में से एक ने पप्पू गुप्ता के सीने में गोली मार दी। गोली लगने के बाद पप्पू गुप्ता सड़क पर गिर पड़े और लगभग 15 मिनट तक तड़पते रहे, लेकिन लोग वीडियो बनाते रहे और उन्हें बचाने कोई नहीं आया।

#पीलीभीत