गुजरात के गिर जंगल में 4 शेर शावकों की मौत, 17 बड़े किए अलग
अहमदाबाद, 28 मई (भाषा) - गुजरात के गिर वन क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में संदिग्ध वायरल संक्रमण के कारण चार शेर शावकों की मौत हो गई है, जबकि 17 वयस्क शेरों को अलग कर दिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने बुधवार को इस मामले पर एक उच्च स्तरीय बैठक की, वन एवं पर्यावरण विभाग के प्रधान सचिव विनोद राव ने गांधीनगर में एक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के साथ यह जानकारी साझा की। राव ने कहा कि गिरगद्रा और बाबरिया क्षेत्रों के 10 किलोमीटर के दायरे में सभी शेरों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, और बीमारी के कोई अन्य लक्षण नहीं पाए गए हैं। वन मंत्री अर्जुन मोढवाडिया ने मंगलवार को कहा कि वन क्षेत्र में 2 शेर शावकों की मौत गिरबाबेसिया वायरस के संक्रमण के कारण हुई है. की सम्भावना है | जबकि अन्य वयस्क शेरों की प्राकृतिक कारणों और आपसी लड़ाई के कारण विभिन्न घटनाओं में मौत हो चुकी है।

